केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अमित शाह का कद और बढ़ गया,गृह एवं सहकारिता और उत्तर पूर्व मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली

शेयर करें

नई दिल्ली। बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा हुआ। बता दें कि बुधवार शाम को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी सरकार में 15 नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली तो वहीं 28 नए राज्य मंत्रियों ने को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई। वहीं पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “मैं आज शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं और उनके मंत्री कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।” गौरतलब है कि बुधवार(7 जुलाई) को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जब मंत्रालयों का बंटवारा हुआ तो जानकारी सामने आई कि अमित शाह का कद और बढ़ गया। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन ( Ministry of Co-operation) का भी प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अमित शाह ही संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व मंत्रालयों की देखभाल करेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया…

    और पढ़ें
    गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उठाए गए कदम
    • March 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // देश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। देश की वर्तमान स्थापित उत्पादन क्षमता (फरवरी, 2026 तक) 524 गीगावाट है। भारत ने अप्रैल, 2014 से 299.87 गीगावाट की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *