40वें जन्मदिन पर बड़ी-बड़ी मूछों के साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, देखें नया लुक

शेयर करें

राँची। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान और ‘मिस्टर कूल’ नाम से पूरी दुनिया में जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के 40 वें जन्मदिन पर राजधानी रांची में उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए. रांची में अलग-अलग जगहों पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में धोनी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया.

Advertisements
KWBD

धोनी ने ऐसे किया प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार 
सुबह से ही रांची में महेंद्र सिंह धोनी के सिमलिया स्थित घर के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ था. लोग धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे. बुधवार को अपने बर्थडे के दिन माही अपने घर से बाहर निकले फिर चंद घंटे बाद वापस अपने बंगले पर लौट आए. लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. धोनी ने अपने घर की छत से प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्हें देखकर मौजूद फैंस और प्रशंसक धोनी-धोनी चिल्लाने लगे. तो वहीं, माही ने भी हाथ हिलाकर अपने फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया.

नए लुक में नजर आए धोनी
महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक की वजह से भी काफी फेमस रह चुके हैं. कभी बड़े बाल, कभी सर पर एक भी बाल नहीं. धोनी अपने फैंस के बीच नए लुक के लिए भी फेमस है. कल भी महेंद्र सिंह धोनी एक नए लुक में नजर आए. इस बार माही सफेद दाढ़ी और बड़ी-बड़ी मूछों के साथ अनोखे अंदाज में दिखे.

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *