आईटी मंत्रालय संभालते ही अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर को लेकर दिखाए सख्त तेवर, देखिए क्या कहा

शेयर करें

नई दिल्ली। नए आईटी नियमों का पालन करने में ट्विटर की तरफ से लगातार हो रही आनाकानी में अब नए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपना पद संभालते ही अपने सख्त तेवर दिखा दिए हैं। बता दें कि इससे पहले यह विभाग रविशंकर प्रसाद के पास था। ट्विटर मामले में रविशंकर प्रसाद लगातार चर्चा में बने रहे। ऐसे में बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उन्होंने केंद्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं रात तक यह मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को सौंपा गया। बता दें कि इसके साथ ही अश्विनी वैष्णव के पास रेल मंत्रालय भी होगा। वहीं गुरुवार को अपना पद संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने साफ संदेश देते हुए ट्विटर को सख्त लहजे में कहा है कि, हर हालत में ट्विटर को भारत के कानूनों का पालन करना ही होगा। बता दें कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, ट्विटर को हर हाल में भारत के कानूनों को मानना होगा।गुरुवार को उन्होंने कहा कि, देश का कानून सर्वोच्च है, और इसे ट्विटर को मानना ही होगा। वहीं बीते मंगलवार को नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी तनाव के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर ने इस बात को कबूला है कि, आखिरकार उसने भारत में लाए गए नए ट्विटर के कानूनों के तहत काम नहीं किया है।गौरतलब है कि, दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से बनाए गए नए आईटी नियमों का पालन कंपनी ने नहीं किया है। वहीं इस पर हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि, केंद्र सरकार पर ट्विटर पर नियमों के तहत जो कार्रवाई करना चाहती है उसके लिए वो स्वतंत्र है। कोर्ट ने साथ ही यह भी कहा कि, कंपनी को अब सुरक्षा नहीं दी जा सकती।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *