रेगिस्तान में बारिश की उम्मीद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के काम नहीं आई

शेयर करें

जब आप रेगिस्तान में बरसात की ख्वाहिश करते हैं तो उदासी, मायूसी और दुख ही मिलता है। कुछ ऐसी ही उम्मीद भारतीय प्रशंसकों ने पहले भारतीय टीम और बाद में अफगानिस्तानी टीम से की। मेंटर महेंद्र सिंह धौनी, मुख्य कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा जैसे होनहारों के सहारे टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रेगिस्तान में टी-20 विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए गई थी, लेकिन यह टीम अपना आखिरी लीग मैच खेलने से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

अब टीम सोमवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला कमजोर नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। यह विराट कोहली का टी-20 का कप्तान के तौर पर आखिरी मुकाबला होगा। संभवत: कप्तान रहते हुए यह उनका सीमित ओवरों (वनडे भी) का भी आखिरी मुकाबला होगा, क्योंकि बीसीसीआइ सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए नया कप्तान घोषित करेगा। ग्रुप-एक से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। यह लगातार तीसरा अवसर है, जब न्यूजीलैंड ने भारत की खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा है। इससे पहले उसने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply