जीत के साथ 20 -20 क्रिकेट विश्व कप में भारत का सफर खत्म

शेयर करें

दुबई । आईपीएल 20 -20 क्रिकेट विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत हांसिल की। हालाँकि भारत का इस वर्ष 20 -20 क्रिकेट विश्व कप में सफर खत्म हो गया क्योंकि भारत सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत हांसिल की।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके 2 छक्के की सहायता से सर्वाधिक 56 रन बनाए। उन्हें जैन फ़्रायलिंक ने जैन ग्रीन के हाथों कैच कराया। लोकेश राहुल 36 गेंदों में 4 चौके, 2 छक्के की सहायता से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 4 चौके की सहायता से 25 रन बनाये।
इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ओवर में माइकल वैन को जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा दिया।

उन्होंने दो चौके की सहायता से 15 गेंदों में 14 रन बनाए। क्रैग विलियम्स रवींद्र जडेजा की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा बिना खाता खोले स्टंप कर दिए गए। स्टीफन बार्ड को जडेजा ने 21 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू कर दिया। बार्ड ने एक चौका और एक छक्का भी मारा। निचले क्रम में डेविड वीजे ने 25 गेंदों में दो चौके की सहायता से सर्वाधिक 26 रन बनाए। उन्हें बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच किया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3 – 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply