राहुल द्रविड़ के साथ रोहित शर्मा सत्ता संभाल सकते हैं

शेयर करें

न्यूजीलैंड के हाथों रविवार को अफगानिस्तान की हार के साथ ही टीम इंडिया अपनी मेजबानी में हुए टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई। 1992 के बाद यह पहली बार है जब टीम एक मैच रहते हुए ही विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई थी। उसके बाहर होते ही टीम इंडिया के एक दौर का भी अंत हो गया।

अब आपको भविष्य में कभी भी मैदान पर मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी नहीं दिखेगी। शास्त्री का कार्यकाल इस टूर्नामेंट तक ही था। 17 तारीख से भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ अब यह जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही विराट कोहली का भी टी-20 कप्तान के तौर पर सफर खत्म हो गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि वह टी-20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे फार्मेट की कमान छोड़ देंगे। हालांकि, खबर यह आ रही है कि उन्हें वनडे की कप्तानी भी छोड़नी पड़ सकती है।

उप कप्तान रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टास के समय विराट ने भी इस बात के संकेत दिए थे। मैच के बाद रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि रोहित के पास अपने आइडिया हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की घोषणा बुधवार या गुरुवार को हो सकती है।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे रोहित शर्मा हैं। कुछ लोग राहुल को भी कप्तान बनान चाहते हैं। अगर रोहित कप्तान होंगे तो राहुल उप कप्तान होंगे। सूत्र ने कहा कि बीसीसीआइ ऐसा कप्तान चाहता है जो 2022 में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप और उसके अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में कप्तानी करे। इसका मतलब है कि विराट को वनडे की कप्तानी भी छोड़नी होगी। हालांकि, वह खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा रहेंगे और टेस्ट टीम की कप्तानी भी करते रहेंगे।

आइसीसी टूर्नामेंट में विराट का खराब सफर

विराट की कप्तानी में भारत 2017 में चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान से, 2019 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से और 2021 विश्व चैंपियनिशप ट्राफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर ट्राफी की दौड़ से बाहर हुआ। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी मेजबानी में हुए टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। 1992 के बाद यह पहला मौका रहा जब टीम एक मैच शेष रहते ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी।

शास्त्री एंड कंपनी का भी खेल खत्म

मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर का भी यह आखिरी मैच है। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर बने रह सकते हैं। उन्होंने फिर से इस पद के लिए आवेदन किया है। पारस महाम्ब्रे गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। वह द्रविड़ की पसंद हैं।

कोच रवि शास्त्री का रिपोर्ट कार्ड

कोच शास्त्री ने भले ही टीम इंडिया को आइसीसी ट्राफी नहीं दिलाई, लेकिन उनका रिकार्ड खराब नहीं रहा। शास्त्री की कोचिंग में आस्ट्रेलिया (2018-19) में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भारत पहला एशियाई देश बना था। इसके बाद 2020-21 में एक और सीरीज जीती। भारत द्विपक्षीय सीरीज में सभी पांच टी-20 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम भी थी, जब उसने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। इसके अलावा भारत ने घर पर अपनी सभी सात टेस्ट सीरीज जीतीं। भारत टेस्ट प्रारूप में शीर्ष पर पहुंचा और इंग्लैंड में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई।

कोहली की कप्तानी का रिकार्ड

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 70 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 30 जीते हैं, 16 हारे हैं, जबकि उनमें से चार मैच बेनतीजा रहे। एक कप्तान के रूप में विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे अधिक 1489 रन टी-20 में बनाए। वह धौनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल टी-20 कप्तान भी हैं। धौनी ने 42 जीत हासिल की थीं। कोहली ने कप्तान के रूप में सिर्फ 30 पारियों में 1000 रन बनाए, जो दुनिया में सबसे तेज हैं। वह एकमात्र भारतीय कप्तान भी हैं, जिन्होंने टी-20 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में हराया। भारत ने न्यूजीलैंड में 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में मेजबानों को 2-1 के अंतर से हराया। विराट के टीम चयन, पक्षपात और मैदान पर उनके आक्रामक तेवर को लेकर काफी बहस हुई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply