युवा संवाद कार्यक्रम, 900 से अधिक युवाओं की सहभागिता

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके विचार, ऊर्जा और संकल्प से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, कॉलेज विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सत्रों में युवाओं से सीधा संवाद, प्रेरक व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अनुभव साझा किए गए। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

जिला प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन जिले में युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    और पढ़ें
    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें