भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना शीध्र पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र शेखावत द्वारा 1 जनवरी को भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन किया गया। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 146 करोड़ की इस परियोजना की प्रगति पर आज छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, उप महाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में भोरमदेव कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति एवं रिपोर्ट का विश्लेषण हुआ। बैठक में परियोजना को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। 

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि ‘भोरमदेव कॉरिडोर‘ छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को आधुनिक पर्यटन केंद्र बनाने का सुनहरा अवसर है, गुणवत्ता और समयसीमा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी। 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित हो रही योजना में मुख्य मंदिर, मड़वा-छेरकी महल, रामचुआ, सरोधा दादर शामिल हैं। 6 प्रवेश द्वार, पार्क, संग्रहालय, परिधि दीवारें, बाउंड्री साज-सज्जा, बोरवेल पेयजल, शेड, बिजली, ड्रेनेज, पौधरोपण व ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। वाटर ट्रीटमेंट, सफाई, हरित क्षेत्र, पैदल पथ व कांवड़ियों के लिए आधुनिक शेड बनेंगे। भोरमदेव कॉरिडोर के पूर्ण हो जाने पर धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह प्राचीन धरोहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    और पढ़ें
    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें