येशा लहरें होंगी मदर टैरेसा नगर की जोन आयुक्त, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर जोन में येशा लहरें को जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया है उन्होंने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रीति सिंह को जोन आयुक्त जोन क्रमांक 3 के प्रभार से मुक्त कर दिया है अब प्रीति केवल जोन क्रमांक 5 की आयुक्त होंगी!

Advertisements
KWBD

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 30 सितंबर 2021 के द्वारा येशा लहरें को नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन के आदेश के परिपालन में निगमायुक्त ने जोन आयुक्त के पद पर सुश्री लहरें के भिलाई निगम में ज्वाइन करने के बाद उन्हें जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व सुश्री लहरें 22 जनवरी 2020 से नगर पंचायत फिंगेश्वर में कार्यरत थी, यहां उनकी पहली पदस्थापना थी और दूसरी पदस्थापना सीधे नगर पालिक निगम भिलाई में हुई है। भिलाई में लहरें के जोन आयुक्त के रूप में स्थानांतरण होने के बाद अब निगम के सभी जोन में जोन आयुक्त पूर्ण हो चुके हैं। अगर भिलाई निगम में जोन आयुक्त की बात करें तो जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर में मनीष गायकवाड, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में पूजा पिल्ले, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में येशा लहरें, जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में अमिताभ शर्मा एवं जोन क्रमांक 5 सेक्टर क्षेत्र में प्रीति सिंह वर्तमान में जोन आयुक्त के पद पर पदस्थ है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी जोन आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर मॉर्निंग विजिट करते हुए समस्या का समाधान करें।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *