मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने -निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने किया दुकानों का निरीक्षण

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन से! जिसके लिए भिलाई निगम ने योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है! निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए आवश्यक दुकानों/भवन के निरीक्षण के लिए पहुंचे ताकि इन दुकान/भवन को सस्ती दवा दुकान योजना के लिए अतिशीघ्र तैयार किया जा सके, इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान का चयन किया गया है! इसके लिए पावर हाउस प्रगति मार्केट, टी मार्केट, बैकुंठ धाम के समीप भवन, वैशाली नगर जोन कार्यालय परिसर स्थित भवन, नेहरू भवन सुपेला मार्केट के समीप स्थित भवन के तैयारियों का जायजा लिया गया! योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा!

Advertisements
KWBD

इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी! मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है! जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके! इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी! इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों/सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जाएगा! मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी! इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए निगम के अधिकारी अलर्ट है, अंतिम प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, जल्द ही नागरिकों को मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना का लाभ मिल पाएगा! निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अरविंद शर्मा, श्वेता वर्मा एवं प्रकृति जगताप सहित अन्य उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *