विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में आज एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा आज सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नये नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लायब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लायब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक आरंग खुशवंत साहेब , विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply