राज्यसभा सासंद सरोज पांडेय ने सुशासन दिवस के मौके पर सत्य एवं निष्ठा की दिलाई शपथ

शेयर करें

दुर्ग // पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस मनाये जाने की कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉ.सरोज पांडेय ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व पार्षदों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिले के सिविल लाइन स्थित नाना-नानी पार्क के समीप स्वच्छता अभियान से जुड़कर श्रम दान कर साफ सफाई व कचरा उठाया।  

राज्यसभा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित की। अटल बिहारी की 99वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ.सरोज पांडेय सहित आयुक्त, पार्षदों एवं नागरिको के साथ झाड़ू लगाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए नाना-नानी दादा-दादी पार्क के समीप राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ. सरोज पांडेय ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, पार्षदगण सहित अधिकारी-कर्मचारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राज्य सभा सांसद ने सफाई कर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद सुश्री पांडेय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में अजातशत्रु थे। उन्होंने देश में सुशासन की परिभाषा दी थी। आज पूरा देश उस परिभाषा का अनुशरण कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने घर के आस पास, गली मोहल्ले एवं शहर को साफ रखे और लोगों को भी स्वच्छता अभियान से जोडे, तभी हमारा शहर स्वच्छ, साफ एवं सुंदर होगा।

आदमी की पहचान उसके धन या आसन से नही होती, उसके मन से होती है, मन की फकीरी पर, कुबेर की सम्पदा भी रोती है, टूट सकते है, मगर हम झुक नही सकते, उनकी इस कविता का वाचन इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर उषा टावरी, चंद्रशेखर चन्द्राकर, राकेश सेन हेमा शर्मा, मनीष साहू, खिलावन मटियारा, अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply