अब तेज रफ्तार स्टंट बाइकर्स की खैर नही यातायात विभाग ने की स्पेशल टीम गठित

अब तेज रफ्तार स्टंट बाइकर्स की खैर नही यातायात विभाग ने की स्पेशल टीम गठित

शेयर करें

अब तेज रफ्तार स्टंट बाइकर्स की खैर नही यातायात विभाग ने की स्पेशल टीम गठित

दुर्ग । यातायात पुलिस दुर्ग की मोडीफाईड वाहन, तेज रफ्तार बाईकर्स , स्टंट बाइकर्स के विरूद्ध अभियान कार्यवाही के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम के द्वारा मोडीफाईड बाईक्स/सैलेन्सर,स्टंट बाइकर्स एवं तेज रफ्तार बाईकर्स के विरूद्ध अभियान कार्यवाही की जा रही है। ऐसे वाहन वाहन चालको के वाहन जप्त कर न्यायालय पेश करने हेतु सुरक्षार्थ यातायात मुख्यालय , नेहरू नगर में रखा गया है। 20 जून को यातायात पुलिस एवं भिलाई नगर थाना , भट्टी थाना,नेवई थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ऐसे 18 बुलेट,स्टंट बाइकर्स एवं हुड़दंग करते वाहनो को जप्त किया गया है यह कार्यवाही आज भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग , सिविक सेंटर मार्केट छेत्र में किया गया है । आने वाले दिनों में यह अभियान कार्यवाही शहर के अन्य छेत्रो में भी किया जायेगा। आज के विशेष कार्यवाही के दौरान निशांत पाठक , (प्रोविजनल डी.एस.पी.) विजय राजपूत (प्रोविजनल डी.एस.पी.), निरीक्षक विजय ठाकुर, (थाना प्रभारी भिलाई नगर), निरीक्षक भूषण एक्का, (थाना प्रभारी भट्टी ) निरीक्षक भावेश साव, (थाना प्रभारी नेवई) निरीक्षक संग्राम सिंह, (यातायात जोन प्रभारी सिविक सेंटर) एवं थाना तथा यातायात बल उपस्थित रहे।दुर्ग भिलाई शहर के आम नागरिकों से यातायात पुलिस यह अपील करती है कि वे अपने वाहन नो पार्किग जोन, आम रास्ता, हाईवे में खडा ना करें एवं मार्केट में निर्धारित पार्किग स्थल में ही अपने वाहन खडा करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपनी भागीदारी दें।इसी प्रकार सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    देश प्रथम का भाव जगाना ही संघ का लक्ष्य है : दीपक विसपुते
    • March 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या आरएसएस कोई संगठन, संस्था या एनजीओ नहीं सामाजिक परिवर्तन का महाआंदोलन है, देश प्रथम का भाव जगाना ही संघ का लक्ष्य है l…

    और पढ़ें
    वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में 1.28 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया .
    • February 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 25 में आज सडक डामरीकरण, सीमेंटीकरण और उद्यान निर्माण के लिए भूमि पूजन सांसद विजय बघेल द्वारा तथा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *