योगाभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं : देवेन्द्र यादव

शेयर करें

भिलाई | (दक्षिण कौशल) भिलाई में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रातः समय योग के सबसे कठिनतम आसन बकासन करते दिखाई दिए भिलाई विधायक देवेंन्द्र यादव। विधायक ने बताया कि पिछले योगा दिवस पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शीर्षासन जैसा कठिन आसन करते देखा था, जिसके बाद उनसे इंस्पायर हो उन्होंने भी अभ्यास आरम्भ किया और अब बकासन जैसे आसन भी करने लगे हैं। विधायक ने कहा योग केवल शारीरिक नहीं मानसिक रुप से भी स्वस्थ करता है। आज के समय में लोगों में तनावपूर्ण स्थितियां चिंताजनक है इसका घर बैठे हल अगर कोई है तो वो योगासन है। जिससे आप अपने तन मन दोनों ही स्वस्थ रख सकते हैं।विधायक देवेंन्द्र शुरुआत से ही फिटनेस को लेकर आगे रहे हैं। लगातार वे युवाओं के साथ, अधिकारियों के साथ मनोबल बढ़ाने प्रातःकाल दौड़ में शामिल होते आये है, जिसके चलते अब प्रदेशभर के मैराथन दौड़ में उन्हें आमंत्रित किया जाने लगा है। कुछ माह पहले ही नारायणपुर में हुए पीस मैराथन में विधायक देवेंन्द्र दौड़े थे।

  • Related Posts

    15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, जीएसटी बिल सत्यापन में हुआ बड़ा खुलासा
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // जिला दुर्ग पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खुर्सीपार पुलिस एवं एसीसीयू दुर्ग को एक महत्वपूर्ण…

    और पढ़ें
    एक पेड़ माँ के नाम, हरित भविष्य के नाम पर भाजपा भिलाई कार्यालय में वृहद वृक्षारोपण किया गया
    • June 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर सोसाइटी गार्डन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *