वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में 1.28 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया .

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 25 में आज सडक डामरीकरण, सीमेंटीकरण और उद्यान निर्माण के लिए भूमि पूजन सांसद विजय बघेल द्वारा तथा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, वार्ड पार्षद नोहर वर्मा द्वारा किया गया,

सांसद द्वारा कहा गया कि भाजपा की सरकार में लगातार विकास कार्यों में तेजी आई है l और लगातार वार्ड के विकास के प्रति पार्षद नोहर वर्मा सक्रिय है जिनके माध्यम से इन 4 सालों में इस वार्ड में लगभग 5 करोड से ऊपर के अलग अलग विकास कार्य हुए है और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगा.

जिन्होंने शासन द्वारा फंड स्वीकृति व कार्य प्रारंभ करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन का आभार व धन्यवाद व्यक्त्त किया.

भूमिपूजन कार्यक्रम में जवाहर नगर दीप नगर के समस्त कॉलोनीवासी, सांसद प्रतिनिध प्रमोद सिंह तथा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद महेश वर्मा, पार्षद संजय सिंह, पार्षद मुकेश अग्रवाल, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश मिश्रा जी तथा समस्त भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है।…

    और पढ़ें
    नई औद्योगिक नीति से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और समयबद्ध
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र…

    और पढ़ें