प्रतियोगिता से बच्चों को अपने भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता हैं और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक भी होते है: विजय बघेल

शेयर करें

भिलाई। वृक्षारोपण और पर्यावरण के लिए आयोजित ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका पुरस्कार वितरण सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर आयोजित किया प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टा महिला कल्याण समिति के द्वारा आयोजन किया गया था। समिति की अध्यक्ष शानू मोहनान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। इसमें हिस्सा लेने में प्रतियोगियों में भारी उत्सुकता व रुचि नजर आई। देश भर से सैकड़ों बच्चों ने स्पर्धा मेे हिस्सा लिया। यह स्पर्धा तीन वर्गों के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। प्रथम वर्ग में क्लास 1 टू फाइव, दूसरे वर्ग में class 6 to 8, तीसरे वर्ग में class 9 to 12 के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन पुरस्कार दिया गया तथा चार सांत्वना पुरस्कार दिये गये।प्रतियोगिता का विषय था पेड़ लगाओ कोरोना भगाओ। इस स्पर्धा के बहाने बच्चों को ऑक्सीजन की कमी से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया तथा उनमें पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया ।इस स्पर्धा के बहाने बच्चों को बताया गया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने अधिक महत्वपूर्ण है।सांसद विजय बघेल ने पुरस्कार समारोह में आगे बोलते हुए कहा कि लोगों को छाया चाहिए लेकिन लोग पेड़ लगाना नहीं चाहते । उसकी सुरक्षा नहीं करना चाहते । इसी वजह से हमारा पर्यावरण बिगड़ रहा है। कोरोना ने छत्तीसगढ़ में भारी तबाही मचाई है, उसके लिए हम भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं। वे समाज की राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति जागरूक होंगे तो सारी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकेगा।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *