तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ जब्त

शेयर करें

दुर्ग // वन विभाग दुर्ग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों को अवैध रूप से काष्ठ परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन पर जप्ती की कार्रवाई की गई।
उप वन मंडलाधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 19 H 0891 को कुम्हली से पौहा मार्ग पर अवैध काष्ठ परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 91/6 दिनांक 12 मार्च 2026 पंजीबद्ध कर जप्त वाहन सहित काष्ठ को शासकीय डिपो पाटन लाया गया।

इसी प्रकार वन मंडलाधिकारी दुर्ग एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 04 JD 2724 को कोनारी मार्ग पर अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 5687/12 दिनांक 11 मार्च 2026 दर्ज किया गया। जप्त वाहन और काष्ठ को शासकीय डिपो पुलगांव दुर्ग लाया गया।

एक अन्य कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक CG 04 JC 2849 को भिलाई-3 क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 79/12 दिनांक 11 मार्च 2026 पंजीबद्ध कर जप्त वाहन सहित काष्ठ को शासकीय डिपो पुलगांव दुर्ग में जमा कराया गया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रेत एवं ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर जब्त
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के…

    और पढ़ें
    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।…

    और पढ़ें