श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर जामुल प्रखंड की बैठक सम्पन्न

शेयर करें

जामुल // श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी हेतु जामुल प्रखंड की बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर उपस्थित रहें l आगामी रामनवमी की शोभा यात्रा मंदिर, गणेश पंडाल आदि स्थानों से निकाली जायेगी l

बुद्धन ठाकुर ने कहा कि हमें श्री राम जी के जीवन को आदर्श मानकर आज की पीढ़ी को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है l

जामुल प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक सनातनी के घर में श्री रामचरित मानस का पठन पाठन नित प्रातः होना चाहिए, जिससे भावी पीढ़ी में नैतिक गुणों का विकास हो l

महिला प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती प्रिया गुप्ता ने कहा कि राम नाम से ही मानव को मुक्ति मिलती है, राम नवमी के पावन अवसर पर श्री राम के जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर राम जी की भक्ति रस से स्नान कर मानव जीवन को सफल बनाए l

मंच संचालन हलधर साहू ने किया, एवं आभार प्रदर्शन अनूप राय ने किया l

बैठक में भवानी , संजय यादव, राजकुमार, विजय राव, गणेश राम, ध्रुव देवांगन, दीपक सिंह, रामविलास पटेल, शांति साहू, भोज बाई साहू, लक्ष्मी शर्मा अमित राय, बंटी विनय, मंदिर समिति के सदस्य एवं ध्वजवाहक आदि लोग उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को जामुल में लगेगा शिविर
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया…

    और पढ़ें
    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में एक ऐसा…

    और पढ़ें