ग्रामीण क्षेत्रों में पानी समस्या के समाधान के लिए श्रीमती सरस्वती बंजारे ने दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात की

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल स्तर गिरने से तालाब, कुएं और नलकूप सूखते जा रहे हैं, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से भेट मुलाकात कर समस्या को अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की गई। विशेष रूप से गंगरेल बांध से नहर का पानी तत्काल छोड़े जाने का अनुरोध किया गया, ताकि ग्रामीणों और किसानों को राहत मिल सके।

दुर्ग कलेक्टर ने कहा इस जनहित मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द से जल्द समस्या समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें