सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करें

कोरिया // जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदेश एवं शाल श्रीफल देकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। एक दिन सभी को निर्धारित तिथि अनुसार सेवानिवृत्त होना होता है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि ’’धन्यवाद पोर्टल’’ के माध्यम से समस्त पेंशनरों को उनके पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से निरंतर अवगत कराया जा रहा है साथ ही उक्त पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।

जिसके तारतम्य में आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोनहत के अंतर्गत पदस्थ मनराज सिंह, दुर्गा शरण पुरी, सुरेद्रमणी दुबे एवं कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैकुण्ठपुर के सुमेर सिंह शामिल थे। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी पदमाकर सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • July 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर शोक…

    और पढ़ें
    21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अभिनव पवेलियन को मिला राष्ट्रीय सम्मान
    • July 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अभिनव पवेलियन को मिला राष्ट्रीय सम्मान ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *