जनसूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन की दी गई जानकारियां

शेयर करें

दुर्ग // सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत् ई-फाईलिंग सुविधा एवं स्व पंजीयन विषय पर जानकारी देने हेतु जिले के समस्त विभागों के जनसूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का और नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर दीपक निकुंज की उपस्थिति में एनआईसी के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को आनलाईन पोर्टल में स्व पंजीयन एवं ई-फाईलिंग की सुविधा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान स्व पंजीयन के संबंध में अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में सभी राज्यों में ई-फाईलिंग की सुविधा एवं अन्य कार्य किये जा रहे है। उन्होंने अगामी 26 दिसम्बर तक जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी को अनिवार्य रूप से आनलाईन पोर्टल में स्व पंजीयन करने की अपील की। नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर निकुंज ने अधिकारियों को स्व पंजीयन उपरांत पंजीयन संबंधी हार्ड कापी 26 दिसम्बर 2023 तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा है। इस अवसर पर जिले के समस्त विभागों के जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply