भिलाई ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला दुर्ग की ओर से 15 जनवरी रविवार को सुराना महाविद्यालय मैदान कसारीडीह दुर्ग में वृहद पथ संचलन का आयोजन किया गया है।
जिला कार्यवाह सुनील पटेल ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजे से संचलन आरंभ होगा। शाम 4 बजे उद्बोधन होगा। मुख्य वक्ता प्रचार प्रमुख, छ.ग.प्रांत कनीराम नन्देश्वर होंगे। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ दोपहर 1 बजे तक संपत करेंगे।










