केन्द्रीय संसदीय समिति 15 और 16 जनवरी को  रायपुर के दो दिवसीय प्रवास पर 

शेयर करें

रायपुर // केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 15 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा करेगा। 
संसदीय दल 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेगा।संसदीय दल के सदस्य अपरान्ह 3.30 बजे जंगल सफारी नवा रायपुर और रायपुर के पास प्रयास आवासीय विद्यालयों में उनके शैक्षणिक स्थिति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को देखने के लिए जाएंगे। 

संसदीय दल की 16 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के प्रबंधन के साथ चर्चा होगी। इसके बाद महानिदेशक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ सुबह 10 बजे से चर्चा होगी। 

संसदीय दल द्वारा राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ प्रातः 10.45 बजे से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और समाज कल्याण तथा जनजाति विभाग द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा की जाएगी। संसदीय दल की दोपहर 12.15 बजे कोल इंडिया लिमिटेड और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों, एसोसिएशन के साथ बैठक होगी और दोपहर 12.30 बजे से प्रबंधन के साथ चर्चा होगी। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply