राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तातापानी महोत्सव में शामिल हुए यहां उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए  बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले की जनता को 1003 करोड़ रूपए के 1707 विकास कार्यों की सौगात देते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का भी गौरव है।

तातापानी को राम वनगमन परिपथ से जोड़ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने तातापानी के एतिहासिक महत्व और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए तातापानी रामचौरा पहाड़ी को राम वनगमन पथ से जोड़ने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि  इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोरशोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है और  इसकी एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है ताकि मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा सके.

विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजातियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं का निर्माण और इसका लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया. सम्मान किए जाने पर श्री भूपेश बघेल भाव विभोर हुए और इस सम्मान के लिए  मुख्यमंत्री ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य आज से उत्तरायण हो रहे हैं और मैं भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि ऐसे ही दिन दुगनी, रात चौगुनी बढ़ती रहे.

 तातापानी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर बड़ी घोषणाएं करते हुए 25 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी लावा जलाशय योजना का निर्माण,30 करोड़ की लागत से   भूमका व्यपर्तन योजना के निर्माण, कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना, चांदो में सहकारी बैंक की शाखा खोलने , गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने, नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ के निर्माण, तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने, बलरामपुर में गौरव पथ के निर्माण , परसपाल से चलगली,  चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन,  जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण कराने की  घोषणा की.

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणीयि महाराज, सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक श्री अजय बंसल ,कलेक्टर श्री विजय दयाराम के,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग   सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply