मुख्यमंत्री ने तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा । मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रदक्षिणा   करने  के पश्चात तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर  नमन किया।
मुख्यमंत्री  श्री बघेल मकर संक्रांति  पर  सक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

पतंगबाजी का लिया  आनन्द – मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों के साथ  मांझा थाम कर पतंगबाजी  का  आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि करीब 14 वर्ष बाद मांझा थामा है । पतंग उड़ाने की एक अलग ही अनुभूति होती है।

चारपाई में बैठकर तिलकुट का उठाया लुत्फ-  मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चार पाई पर  बैठकर  तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया । ऐसी मान्यता है कि  मकर संक्रांति के  दिन स्नान, दान  के साथ  तिलकुट व तिल के लड्डू खाये जाते हैं ।

 
तपेश्वर महादेव की विशाल प्रतिमा के समक्ष खिंचवाई फोटो – मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायकों के साथ फोटो खिंचवाई ।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल कलेक्टर विजय दयाराम के,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग  सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply