मक्खी व मच्छरों से बचाव हेतु पशु गृह में नीम के पत्तियों का धुँआ करें

शेयर करें

बेमेतरा // बेमेतरा जिला अंतर्गत लम्पी स्किन डिसीज (गांठदार त्वचा रोग) के संक्रमण की संभावनाओें को दृष्टिगत रखते हुए बीमारी के रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु प्रभावित क्षेत्रों में पशु रोग सर्वेक्षण, उपचार, टीकाकरण, डी-टिकिंग और फ्यूमिगेशन की कार्यवाही हेतु 6 टीमों का गठन किया गया है। पशु पालकों को सलाह दी जा रही है कि पशु गृह में जूँ-किलनी नाशक दवाओं का छिड़काव करायें एवं मक्खी व मच्छरों से बचाव हेतु पशु गृह में नीम के पत्तियों से धुँआ करावें।    
   

बेमेतरा जिले में कल (गांठदार त्वचा रोग) हेतु 95554 टीकाकरण किया चुका है। जिला स्तर से सभी विकासखण्डों में (गांठदार त्वचा रोग) की रोकथाम तथा नियंत्रण एवं संचालित कार्य की सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है जिसमें डॉ. साधान कुर्रे विकासखण्ड बेरला, डॉ. अविनाश मिरे विकासखण्ड नवागढ़, डॉ. पुष्पराज खटकर विकासखण्ड साजा, डॉ. सौरभ देशमुख विकासखण्ड बेमेतरा में सतत निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा एवं डॉ. भारतेश शर्मा, डॉ. अविनाश मिरे पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ द्वारा बेमेतरा के विभिन्न वार्ड, सिंघौरी एवं ग्राम पीपरभट्टा के प्रभावित पशुओं का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उपचार, टीकाकरण, फ्यूमिगेशन, डी-टिकिंग की जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिए गए कि शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जावे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply