रिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष यादव ने आज उनसे सौजन्य मुलाकात कर नए दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी।
इस अवसर पर पार्षद श्री यादव ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर, गजमाला एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “ललित भैया की यह नियुक्ति हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विधायक और अब राष्ट्रीय महामंत्री तक का उनका सफर हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि रखा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे और ओबीसी समाज सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे
पार्षद मनीष यादव ने आगे कहा कि ललित चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण सहित रिसाली क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरे दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने पार्षद मनीष यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
आप सबका यह प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं आप सबके सहयोग से पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।”
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, भूपेन्द्र बाबी दास, अमन शर्मा,आदर्श सिंह क्षितिज अनिकेत,विक्की यादव सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।











