कुम्हारी नगर पालिका भवन एवं नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में पहली बार देखा 

शेयर करें

कुम्हारी // कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बनावट की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे। बहुत बढ़िया बनवाए हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा भी की। पार्षदों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुम्हारी नगरपालिका के विकास के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की हैं उससे नगर में अधोसंरचना के क्षेत्र में और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में बहुत बढ़िया काम हो सका है। हम सब इस से बहुत खुश हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूरा भवन देखा।

नगर पालिका कुम्हारी का भवन जी प्लस टू बनाया गया है। प्रथम तल में सभाकक्ष और दूसरे तल में विभागों की शाखाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि इस इमारत की लागत 3 करोड़ 54 लाख रुपये है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत बाड़ी से समूह को प्राप्त होने वाली आय के चेक का वितरण भी किया। उन्होंने इस मौके पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता ग्राही दीदियों के लिए ई रिक्शा भी दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित स्टेडियम में आयोजित पहला मैच कुम्हारी के नागरिकों की स्मृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। क्रिकेट मैच में बैट्समैन थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉल थी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया के हाथों में। नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो पहली बाल डाली, उसे अंपायर ने वाइट करार दिया। मंत्री की दूसरी बाल पर मुख्यमंत्री ने चौंका जड़ दिया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज गया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के खेल की बढ़िया अधोसंरचना से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और कुम्हारी में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 42 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया इन कार्यों में 10 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य तथा 31 करोड़ के भूमि पूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नागरिकों के प्रस्ताव पर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय मिनी माता के नाम पर रखने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी नगर पालिका में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं आज यहां भव्य स्टेडियम और नगर पालिका भवन का लोकार्पण किया गया है। दोनों ही निर्माण कार्य बहुत बढ़िया तरीके से किए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में नागरिक अधोसंरचना की दृष्टि से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 100 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य बीते 3 सालों में हुए हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे तालाब सौंदर्यीकरण का विषय हो, स्वामी आत्मानंद स्कूल हो या उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज का निर्माण हो। कुम्हारी के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply