ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं हमर लैब पाटन का अवलोकन करने नेशनल हेल्थ रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली टीम पहुची

शेयर करें

दुर्ग // भारत के प्रथम ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं हमर लैब पाटन का अवलोकन करने भारत सरकार की टेक्निकल रिसोर्स संस्था नेशनल हेल्थ रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली के एक्ज़ीक्युटिव डायरेक्टर मेजर जनरल (प्रोफेसर) डॉ अतुल कोतवाल, सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल यूएसए इंडिया डॉ मयंक द्विवेदी, एनएसएचआरसी नई दिल्ली के विषय विशेषज्ञ , राज्य से डॉ अभ्युदय तिवारी  आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पाटन करने पहुंचे। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में संचालित उपइकाई ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी हमर लैब, एचएमआईएस सेल एवं सर्विस डिलीवरी सेल के बारे विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के विभिन्न  सेवाओं का भी अवलोकन  किया।

मेजर जनरल डॉ अतुल कोतवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में रोगियों हेतु उपलब्ध सुविधा एवं सेवाओं का जायजा लिया एवं पाटन की टीम को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 30 बेड की स्वास्थ्य संस्था में पूरे 100 प्रतिशत बेड ओसीक्यूपेंसी रेट अस्पताल के अच्छे कार्यों को प्रदर्शित करता है।  लैब में उपलब्ध 54 प्रकार के लैब टेस्ट तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक से हमर लैब में आने लैब सैंपल भी यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में बहुत अच्छी पहल है। ब्लॉक के सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से पी फॉर्म, एल फॉर्म, एस फॉर्म की इंटेग्रेटेड डिसीज़ सर्विलेंस में आईएचआईपी पोर्टल में 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग भी  बारीक नजर से ब्लॉक में रोग निगरानी को प्रदर्शित कर रहा है। सेवाओं में और गुणात्मक सुधार हेतु अपने टिप्स भी दिए।

इस अवसर पर बीपीएम पूनम साहू, बीडीएम टी एल साहू, जीवन यादव, लक्ष्मी नारायण, विवेक साहू एवं सत्यम श्रीवास,श्वेता भारद्वाज, सरस्वती वर्मा, रमेश कुम्भकार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply