जामुल ।। नगर पालिका परिषद जामुल में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती जोहत्री बाई निर्मलकर के सेवानिवृत्त होने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी विकास समिति नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा उनको बिदाई एवं ए.के. लोहिया का सहायक अभियंता पद पर व नीलकंठ वर्मा का उप राजस्व निरीक्षक पद पर व श्रीमती प्रीति गुप्ता का लेखापाल पद पर पदोन्नति होने पर सम्मानित किया गया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.पी. बंजारे के हाथो से सम्मानीत किया गया ।
कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। अतिथियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती जोहत्री बाई निर्मलकर का फुलहार, गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह, गिफ्ट शाल श्रीफल भेंट कर बिदाई दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ वर्मा अध्यक्ष कर्मचारी संघ द्वारा किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, समस्त कर्मचारी गण परिषद के सभी पदाधिकारी, पार्षद एवं एल्डरमेन उपस्थित थे ।












