जन समुदाय को लू (तापघात) के प्रकोप से बचान शासन की एडवाइजरी जारी

शेयर करें

दुर्ग // मई-जून के मध्य संभावित लू के प्रकोप को गंभीरता से लेते हुये इससे होने वाली क्षति को कम करने हेतु विभागीय एवं जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। इसके अनुपालन के लिए कार्य करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। लू के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु समस्त प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय कार्य के दौरान अमले को दिये जाने वाले किट में ओ. आर. एस. ग्लूकोस तथा लू से बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के समस्त बॉर्डर पॉइंट पर लू से बचाव हेतु पर्याप्त छायादार स्थल (शेड) की व्यवस्था किया जाने निर्देशित किया गया है। इन स्थलों पर शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट ऐड बॉक्स भी रखने तथा इसके उपयोग से संबंधित आवश्यक निर्देश लिखे जाने कहा गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, पशु-पालन विभाग द्वारा  सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजारों, प्रमुख कार्यालय आदि में लू से बचाव हेतु पर्याप्त छायादार स्थल (शेड) की व्यवस्था की किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया है। स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों से विचार विमर्श कर आवश्यकतानुसार इन स्थलों पर वॉलंटियर की तैनाती भी की जा सकती है, जो आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार करने में सक्षम हो ।
उल्लेखनीय है कि पेय जल स्त्रोत में पीने हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो। इस कार्य की निगरानी हेतु नगर निगम/ नगर पालिका /नगर पंचायत के कर्मियों की क्षेत्रवार जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply