दुर्ग शहर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे कल अनेक सौगाते

शेयर करें

–144.90 करोड़ लागत की अमृत मिशन योजना फेस-1 एवं 3.41 करोड़ की लागत से निर्मित महिला छात्रावास का करेंगें लोकार्पण:

दुर्ग को मिलेगी जल संकट से मुक्ति, महिलाओं को छात्रावास:

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शुक्रवार को नगर निगम दुर्ग क्षेत्र को कई सौगाते प्रदान करेंगे। जिसके तहत् निगम क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए विस्तारित अमृत मिशन योजना के तहत् किये गये कार्यो और नवनिर्मित वर्किंग वूमन हाॅस्टल जनता को समर्पित करेंगें । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रषासन मंत्री माननीय डाॅ0 शिव कुमार डहरिया करेंगें । कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 02ः00 बजे पुरानी गंजमंडी में आयोजित किया गया है । इस वृहद आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई है । कलेक्टर डॉ. सर्वश्वर नरेन्द्र भूरे व एस0एस0पी0 बी.एन. मीणा के मार्गदर्शन में दुर्ग नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
गंजमंडी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रस्तावित आमसभा के लिए पुराना गंजमंडी प्रांगण में व्यवस्था की गई है । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चैबे, मो0 अकबर, गुरू रूद्र कुमार के साथ शहर विधायक श्री अरूण वोरा, सांसद श्री विजय बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, दुर्ग नगर निगम सभापति राजेष यादव उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रमों में एम0आई0सी0 सदस्यों, पार्षदों व एल्डरमेंनो की गरिमामय उपस्थिति रहेगी । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने इस भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में सभी नागरिको से उपस्थिति की अपील की है।

अमृत मिशन योजना फेस – 1

दुर्ग निगम क्षेत्र की जनता को जल संकट से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए अमृत मिशन योजना फेस – 1 का कार्य 144.90 करोड़ की लागत से पूर्ण कर लिया गया है । योजना के तहत् जल शोधन संयंत्रो का संधारण, पांच उच्च स्तरीय जलागारों के निर्माण के साथ जल वितरण के लिए पाईप लाईन का विस्तार भी निगम प्रषासन ने किया है । शहर को जल संकट से मुक्ति दिलाने 24 एम0एल0डी0 जल शोधन संयंत्र में फिल्टर मिडिया, क्लैरीफायर ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 2 नग वी0टी0 पम्प एवं पैनल, 400 के0वी0ए0 की क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर, बैकवाश पम्प एवं वाटर फीलिंग पम्प के साथ-साथ संपूर्ण सिविल स्ट्रक्चर का कार्य किया गया है वही 11 एम0एल0डी0 जल शोधन संयंत्र में फिल्टर मिडिया, फ्लौकुलेशन ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 4 नग वी0टी0 पम्प पैनल, बैकवाॅश पम्प लगाकर संधारण का कार्य किया गया है । जल संग्रहण के लिए गंजमंडी में 3400 किलो लीटर, पुलगांव में 2000 किलो लीटर, 11 एम0एल0डी0 परिसर में 1800 किलो लीटर, 24 एम0एल0डी0 परिसर में 1700 किलो लीटर, शनिचरी बाजार में 1700 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है । जल वितरण के लिए सभी 60 वार्डो में 446.97 किलो मीटर, नवनिर्मित पानी टंकियो को भरने के लिए 9.54 किलो मीटर राईजिंग मेंन पाईप लाईन का विस्तार किया गया है । 31945 नग मीटर युक्त कनेशन घर-घर जल उपलब्ध करवाने के लिए लगवाये गये है । रिसर्कुलेशन सिस्टम के तहत् 24 एम0एल0डी0 जल शोधन संयंत्रो में निर्माण किया गया है । 11 एम0एल0डी0 एवं 24 एम0एल0डी0 जल शोधन संयंत्रो में पेयजल व्यवस्था के आटोमेषन कार्य के लिए पी0एल0सी0 स्काडा सिस्टम लगाकर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास:-

शहर की कामकाजी महिलाओं को सुलभ आवास योजना उपलब्ध कराने दुर्ग नगर निगम प्रषासन द्वारा कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कराया गया है । लगभग 3,41,18,678 रूपये (तीन करोड़ एकचालीस लाख अठ्ठारह हजार छः सौ अढ़त्तर रूपये) की लागत से किया गया है । जी0ई0 रोड़ जल परिसर के समीप निर्मित के छात्रावास में 100 महिलाओं के ठहरने के लिए अटैच बाथरूम के साथ 42 कमरे बनाए गये है।यहां शासकीय, अर्द्धषासकीय विभागो में कार्य करने वाले नियमित महिला कर्मचारियों के अलावा प्रतिष्ठित संस्थानों/शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत्/प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्राओं व महिलाओं को ठहरने के लिए पात्रता होगा । छात्रावास में मेस, लायब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, टी0वी0 युक्त मनोरंजन कक्ष, लाॅन का निर्माण किया गया है । वही वाहन पार्किंग के लिए 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है । छात्रावास में ठहरने वाली महिला उम्मीदवार 1,000 रूपये मासिक किराया अदा करना होगा । छात्रावास संचालन के लिए महिला स्व0-सहायता समूह, महिला फर्म जिसमें महिला कर्मचारी का होना अनिवार्य होगा ही पात्र होंगे । छात्रावास के मेस का संचालन समूह अथवा महिला समूह द्वारा किया जावेगा । समूह को महिलाओं की समिति गठित कर भोजन का मेन्यु एवं उसकी दर का निर्धारण करना अनिवार्य होगा।

जनसंपर्क विभाग/

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply