पी जी की मैरिट सूची की तिथि में हो वृद्धि – अभाविप

शेयर करें

अध्ययन कार्य मे हो रही रुकावट छात्र हो रहे परेशान

धमधा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित राष्ट्र हित समाज हित पर कार्य करते आ रही है उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए धमधा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है वही परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021 में अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है जिसमें बहुत से छात्र छात्राओं को अनुपस्थित व परीक्षा परिणाम को रोक दिया गया है छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर काटने से परेशान भी नजर आ रहे है जबसे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है तब से आज तक चक्कर काटने में मजबूर हैं व उनका परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहा है समय अवधि से कही ज्यादा समय भी लग रहा है इसी बीच महाविद्यालय में एम.ए./एम.कॉम/ एम.एस.सी. का भी प्रवेश ऑनलाइन प्रारंभ कर दिया गया है जिसकी मेरिट सूची निकालने की तिथि 8 सितंबर रखा गया है

जिससे जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम रुका हुआ है वे प्रवेश फार्म भरने से वंचित हो रहे हैं ऑनलाइन प्रवेश फार्म की तिथि में वृद्धि हो व मेरिट सूची परीक्षा परिणाम पूर्ण रूप से घोषित किए जाने के बाद ही जारी करने का आदेश विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को दिया जावे परिषद का कहना है कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम रुका हुआ है वह किसी महाविद्यालय में सीट पूर्ण होने की स्थिति में प्रवेश नहीं ले पाएंगे जिससे उनका अध्ययन कार्य नियमित रूप से नहीं चल पाएगा जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं इस बीच फंसे हुए हैं विद्यार्थी परिषद धमधा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो वह आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगे ज्ञापन सौंपने वालों में शिवेश सिंह राजपूत नगर मंत्री,जितेंद्र यादव,सोहेल कोसरे के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *