पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया

शेयर करें

धमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं का परिवहन कर बेरला क्षेत्र से धमधा होते हुए कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना धमधा पुलिस द्वारा राहटादाह चौक, उन्नति आईटीआई के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई।

शाम लगभग 07:00 बजे संदिग्ध वाहन क्रमांक एमएच 35 एजे 3531 को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। वाहन के पीछे डाले में तिरपाल से ढंककर 05 नग मवेशी (03 नग पड़िया एवं 02 नग पड़वा) क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम दुर्गेश घोरमारे निवासी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया तथा मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड कर गोंदिया स्थित कत्लखाने ले जाना स्वीकार किया। आरोपी से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं रसीद प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के सउनि अश्वनी सिंह एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गोबर गैस संयंत्रों का पुनर्जीवन ग्रामीण भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक बेहद प्रभावी कदम है। यह गांवों को एलपीजी (LPG) पर निर्भरता…

    और पढ़ें
    मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले को 18 करोड़ रुपये से अधिक के…

    और पढ़ें