मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को ‘युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल से महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिरिक्त कक्ष की माँग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ और कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी। इससे अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जल्द प्रारंभ हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से क्रियान्वयन होने पर महाविद्यालय की छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे।

इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ। हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें भी मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply