दुर्ग // कलेक्टरपुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिले में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर विकास कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 864 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेवरा बाजार चौक में सीमेंटीकरण के लिए 4 लाख 99 हजार 864 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति की गई है।










