पुराने जल स्रोतों को मिलेगा पुनर्जीवन भिलाई के सबसे पुराने कुएं की सफाई से हुई शुरुआत,

शेयर करें

भिलाई // भिलाई के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवन प्रदान करना प्रारंभ कर दिया गया है। इसकी सबसे पहले शुरुआत जयंती स्टेडियम के पास स्थित कुआं से की गई है। महापौर नीरज पाल एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इस कुआं का निरीक्षण सन एंड साइल कंपनी के टेक्निकल टीम के साथ किया। महापौर ने इसके सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए और सफाई कार्य टेक्निकल टीम ने प्रारंभ कर दिया है। महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप पुराने जल स्रोतों को संवारने का काम भिलाई निगम ने प्रारंभ कर दिया है

Advertisements
KWBD

इसी कड़ी में भिलाई के सबसे पुराने कुएं से इसकी शुरुआत की गई है, उन्होंने कहा कि इसकी सौंदर्यकरण की दिशा में भी काम किया जाएगा, पेंटिंग, आकर्षक लाइटिंग और फाउंटेन के कार्य को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है लेकिन सर्वप्रथम सफाई और जलस्रोत को संवारने का काम किया जा रहा है जिससे शुद्ध पानी मिल सके और पुराने जलश्रोतो को नवजीवन मिल सके। आसपास के रहवासियों ने बताया कि लगभग 100 साल से भी पुराना कुआं है। काफी समय से इस कुएं को लोग देखते आ रहे है। लगभग 50 फीट गहरा कुआं की सफाई प्रारंभ कर दी गई है। असामाजिक तत्वों के जमवाड़ा के चलते कुएं में डिस्पोजल, बोतल इत्यादि के कचरे से कुआं प्रदूषित हो गया है।

इस कुएं का सफाई कार्य क्लीनिकल रोबोट के माध्यम से किया जा रहा है। सन एंड साइल कंपनी के एक्सपर्ट इंजीनियर ने बताया कि क्लिनिकल रोबोट एक मेकेनिकल पद्धति है जिसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, यह कीचड़ इत्यादि को महीन करने का काम करता है, यहां तक की कुएं के अंदर प्रदूषित ठोस पदार्थ को भी यह महीन कर सकता है, कीचड़ को निकलने में यह बेहद उपयोगी है। टेक्निकल एक्सपर्ट ने बताया कि कई दफा कुएं के भीतर हानिकारक गैस होते हैं जिसके चलते क्लीनिकल रोबोट पद्धति कुआं की सफाई के लिए काफी कारगर है, यह सेमी ऑटोमेटिक पद्धति की तरह काम करता है और हार्मफुल जीवाणुओं को भी नष्ट करता है। 2000 आरपीएम की क्षमता से घूमने वाला क्लिनिकल रोबोट रिमोट कंट्रोल से जुड़ा हुआ है इसके रोबोट को नीचे, ऊपर, बाएं, दाएं सभी तरफ की सफाई के लिए उपयोग किया जा सकता है। कीचड़, लद्दी आदि इसकी सहायता से महीन हो जाने पर मठ मोटर पंप की सहायता से आसानी से सफाई हो जाती है।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर निगम क्षेत्र के कुआं का सर्वे किया जा रहा है। कुआं वाटर रिचार्ज का एक बेहतर माध्यम है, गर्मी के दिनों में जहां यह शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराता है वही आसपास के जल स्रोत को वाटर रिचार्ज करने का काम भी करता है। शहीद वीर नारायण सिंह नगर में रहवासी अधिकतर कुआं का उपयोग निस्तारी एवं अन्य उपयोगी कार्यों के लिए कर रहे हैं और इस वार्ड का वाटर लेवल भी बना हुआ है। आज ऐसे ही जल स्रोतों को बनाए रखने की आवश्यकता को देखते हुए कुआं को पुनर्जीवन प्रदान करने के लिए महापौर के निर्देश पर निगम ने काम करना प्रारंभ कर दिया है।

  • Related Posts

    विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को किया जाएगा साझा, विशेष प्रदर्शनी भी होगी आयोजित
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से…

    और पढ़ें
    इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *