शिविर में पेंशन, राशन कार्ड व साफ-सफाई के मामलों का किया त्वरित निराकरण

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्या के निराकरण के लिए सभी 60 वार्डों के कल्स्टर में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड 39,40 व 41 वार्ड का शिविर डॉ अम्बेडकर भवन कसारीडीह में लगाया गया। शिविर में विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

शिविर में कुल 69 आवेदन मिले, जिसमें 52 आवेदन मांग से संबंधित एवं 17 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना,नल कनेक्शन से संबंधित रहे, जिसे मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए प्रेषित किया गया।आवेदन आबादी पट्टा के सक्षम अधिकारी को भेजा गया। बाकी अन्य विभाग से प्राप्त आवेदनों को पेंशन विभाग, लोककर्म विभाग, साफ-सफाई विभाग लायसेंस विभाग को त्वरित निराकरण हेतु भेजा गया।

इस अवसर पर एमआई सी हमीद खोखर, श्रीमती नजहत परवीन, श्रीमती पुष्पागुलाब वर्मा, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, जनसंपर्क अधिकारीदुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी नारायण यादव मौजूद रहे।कल दिनांक 31 मई 2022 दिन मंगलवार को वार्ड 42,43 व 44 के जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल कसारीडीह में आयोजन किया गया है। संबंधित वार्ड के नागरिक उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का समाधान करवा सकते है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply