नवरात्रि पदयात्रा मार्ग में हुआ बदलाव, बैठक में लिया गया निर्णय पावर हाऊस अंडरब्रिज से होकर पुलगांव चौक से गुजरेंगे पदयात्री

शेयर करें

दुर्ग  // इस बार नवरात्रि पदयात्रा में हिस्सा लेने वाले यात्री इस वर्ष पावर हाउस चौक से सुपेला की ओर ना जाकर पावर हाउस अण्डर ब्रिज से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09 चौक, एम.डी. चौक, ठगडा बांधा ब्रिज, जेल तिराहा, महराजा चौक, पोटिया चौक होकर पुलगांव चौक से अंजोरा बाईपास की ओर से पदयात्री गुजरेगें। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नवरात्रि पदयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पदयात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके l 

इसके लिए पावर हाऊस अंडर ब्रिज से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09  मार्ग उचित होगा। पदयात्रियों को यात्रा का अच्छा अनुभव हो इसके लिए उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना अहम है।
बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने कहा कि अधिकारी देर शाम इस रूट का निरीक्षण करें एवं लाइटिंग सहित सभी आवश्यकताओं के संबंध में फीडबैक ले लें और इनका इंतजाम सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और रूट में जहां-जहां भी लाइट की जरूरत है, उसकी पुख्ता व्यवस्था करा लें।

सड़क में बीच-बीच में अस्थायी ब्रेकर बना दिये जाएं ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रह सके। जहां जहां टेंट लगाए गए हैं वहां पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम की व्यवस्था भी हो, कुछ सूचनात्मक फ्लैक्स भी टेंट के भीतर लगाए जाएं ताकि यात्रियों को वांछित सूचनाएं मिल सके। अपर कलेक्टर ने पदयात्रा मार्ग में झाड़ियों की छंटाई करा लेने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए। यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है इसके लिए सभी जरूरी उपाय कर लिये जाएं। बैठक में सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। यात्रा के संबंध में सौंपे गए सारे निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करा लें। यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने में पुरानी पदयात्रा के अनुभव काफी उपयोगी होते हैं। जो कमियां रह जाती हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य करें। साथ ही स्वच्छता भी अहम है इस दिशा में विशेष ध्यान रखें

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply