बेमेतरा // दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार 23 सितम्बर को कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मिड-डे मील स्कीम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, खाद्य सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।










