काबुल एयरपोर्ट पर तालिबानी आतंकियों ने की गोलीबारी, ग्रेनेड भी फेंका; मची अफरातफरी

शेयर करें

दिल्ली । काबुल: अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर तालिबानी आतंकियों ने गोलीबारी की है. अमेरिकी मीडिया के हवाले से खबर है कि उन्होंने भीड़ पर हैंड ग्रेनेड भी फेंके हैं. गोलीबारी से काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई है.

बता दें कि काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से वहां के लोग दहशत में हैं. वह किसी भी तरह अफगानिस्तान से बाहर जाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) पहले ही अपने 51 करीबी लोगों के साथ देश छोड़कर जा चुके हैं. काबुल पर तालिबानी आतंकियों का कब्जा होने से पहले ही वो अफगानिस्तान से भाग गए. बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अशरफ गनी के उनके देश में होने की पुष्टि की थी.

जान लें कि मानवीय आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अशरफ गनी को अपने देश की नागरिकता भी दे दी है. आरोप है अशरफ गनी अपने साथ नोटों से भरे बैग ले गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया है.

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ बगावत शुरू हो चुकी है. बुधवार को अफगानिस्तान के जलालाबाद और खोश्त में अफगानी नागरिकों ने हाथों में अपने देश का झंडा लेकर मार्च निकाला. हालांकि तालिबानी आतंकियों को ये मार्च पसंद नहीं आया और उन्होंने आम नागरिकों पर गोली चला दी.

अफगानिस्तान के झंडे के साथ अफगानी नागरिकों का मार्च निकालना तालिबानी आतंकियों को इतना चुभा कि उन्होंने मौके पर मौजूद पत्रकारों पर भी हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान कई पत्रकार घायल हो गए.। (sabhar zee news)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *