डोनेट फॉर देश मुहिम से जुड़ेगा भिलाई कांग्रेस, कांग्रेस के क्राउड फंडिंग में जुड़े विधायक देवेंद्र, भिलाईवासियों से की अपील…

शेयर करें

रायपुर // कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें वर्षगांठ पर क्राउड फंडिंग की मुहिम की शुरआत की है। इससे जुड़ते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने 13800/- की धनराशि डोनेट फॉर नेशन की मुहिम अंतर्गत जमा की है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जोकि आजादी से लेकर आज तक भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने और देश की संप्रभुता अखंडता को बनाए रखने काम करते आई है। यह पहल 1920-21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। एक अच्छी पहल कांग्रेस द्वारा की गई है जिसमें देश भर से आम जन मानस हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस मेरी मातृ संगठन है जिसने मुझे पहचान दी है मैनें भी अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कुछ धनराशि अपनी तरफ से डोनेट फॉर नेशन मुहिम में जमा की है।

डोर टू डोर पहुंचेंगे कांग्रेसी, कांग्रेस को आर्थिक रूप से मजबूत करने देंगे सहभागिता

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत सभी आम जन मानस के बीच कांग्रेसी जन पहुंचकर अपनी स्वेच्छा अनुरूप दान करने प्रोत्साहित करेंगे और क्राउड फंडिंग में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे।

डोनेट फॉर नेशन मुहिम से जुड़ने यह है जानकारी

कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं। इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल www.donateinc.in और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट www.inc.in शामिल हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक यह ऑनलाइन होगा, जिसके बाद इसे जमीनी अभियान की तरह शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply