20 वार्डो के रामभक्तो को दिया गया अयोध्या द्वरा पूजित अक्षत कलश

शेयर करें

जामुल में भव्य शोभायात्रा के साथ अक्षत कलश हुआ वितरित

जामुल // श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या द्वारा पूजित अक्षत कलश का वितरण आज जामुल के हनुमान मंदिर रावण भाठा के प्रांगण में किया गया l जिसमें नगर के 20 वार्डो के वार्ड संयोजक महिला समिति, रामायण में मंडली ,जस सेवा समिति सहित जामुल नगर के समस्त वार्डो से शोभायात्रा निकाली गई थी जिसमे 500 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। यह यात्रा अपने वार्ड का भर्मण कर मंदिर परिसर पहुँची आये हुए गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में कलश का वितरण किया गया।सर्वप्रथम अक्षत कलश का पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात भगवान राम जी की सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण हुआ l

इस दौरान जामुल नगर के संयोजक नेतराम साहू ने बताया कि सभी 20 वार्डो को आज कलश दिया जा रहा है ये सभी रामभक्त अपने वार्ड के मंदिर में कलश को स्थापित करेगे जिससे कि वार्ड वासी इस कलश का दर्शन कर सके तथा 1जनवरी से 15 जनवरी के बीच घर घर जाकर अक्षत एवं निवेदन पत्रक देकर अयोध्या दर्शन के लिए निमंत्रण दिया जाएगा साथ ही सभी वार्डो में प्रभात फेरी ,हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा तथा 22 जनवरी को नगर में दिए जलाकर दिवाली मनाया जाएगा।

इस अवसर पर दिलेश्वर उमरे, केदार साहू, देश दीपक, ईश्वर ठाकुर रेखराम बंछोर, जितेन्द्र साहू, जोगेश्वर सोनी, संजय शर्मा, सरस बर्मन, शत्रुहन साहू, राजेश सिन्हा, दीपक गुप्ता, जनक साह, युवराज वैष्णव, ललन सिंह, यशवंत राजपूत, सोनू यावद, अनूप राय, जीवन साहू, बाली बर्मन, दीपक सिंह, सुभाष पंचाल, ओमप्रकाश साहू, रूपेश्वरी वर्मा, रश्मि वर्मा, चित्ररेखा वैष्णव, उमेश साहू, उमेन्द्र वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, रामचंद साहू, विष्णु सिन्हा अन्य रामभक्त उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *