रोजगार मेला 280 शिक्षित बेरोजगारों को किया गया शॉर्टलिस्ट अब मिलेगा प्लेसमेंट

शेयर करें

भिलाई // दुर्ग जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 8 जुलाई का दिन यादगार बना, जिले में पहली बार विधायक रोजगार मेला का आयोजन किया गया। भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बेहद सराहनीय और सार्थक पहल की। इस मेला में दुर्ग जिला सहित पड़ोंसी जिला जैसे राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और दुर्ग जिले के दूर-दूर गांव से भी युवा जॉब प्राप्त करने के लिए बड़ी उम्मीद लेकर पहुंचे।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा 8 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावरहाउस भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में देश की 8 निजी कंपनियाें ने 280 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती लिया। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए सुबह से ही युवाओं की भीड़ लगी रही। जिला रोजगार अधिकारी औैर उनकी टीम ने पूरी जिम्मेदारी सम्भाली और आईटीआई कैंपस में सभी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की।

करीब 1200 युवाओं ने जॉब के लिए आवेदन भरा। आवेदन भरकर जमा करने के बाद सभी का बारी बारी से तत्काल मौके पर ही इंटरव्यू लिया गया। देर शाम तक इंटरव्यू का सिलसिला जारी रहा। सभी कंपनी सीधी भर्ती ले रहे हैं। इस रोजगार में अभ्यर्थी के साथ उनके पालक भी साथ दिखे। सभी ने इस रोजगार मेला के लिए विधायक देवेंद्र यादव और जिला रोजगार अधिकारी का आभार जताया। सभी ने कहा कि इस पहल से शिक्षित बेराेजगारों को रोजगार मिलेगा। यह बड़ी और अच्छी पहल हैं। इससे कई लोगों के कॅरियर बन जाएंगे। आप को बता दे कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर व जिले के शक्षिति बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए यह पहल की है। इसके लिए भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक को पत्र लिखा था। इसके बाद उप संचालक के साथ बैठक करके रोजगार मेला लगवाया है। प्रदेश में पहली बार विधायक रोजगार मेला लगाया गया है।


इन कंपनियों ने नौकरी देने के लिए लिया इंटरव्यू
विनी इंडस्ट्रीज भिलाई में आफिस एक्सीक्यूटिव का पद खाली है। रोप्पेन ट्रांसर्पोटेशन सर्विस प्रा.लि. में बाइक राईडर पद केलिए सीधी भर्ती ली। इसके 100 पद रिक्त थे। जिसके लिए भर्ती ली गई। सुख किसान बायो प्लॉन्टेक प्रा.लि. बिलासपुर ने फिल्ड ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती ली। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एवीएशन प्रा.लि. ने भी भाग लिया। इन कंपनियों में 8 हजार से लेकर 40 हजार प्रति माह के जॉब ऑफर किए गए है। विधायक रोजगार मेला में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से युवा शामिल हुए।

वर्जन
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए हमने जिला प्रशासन के सहयोग से एक प्रयास किया है। रोजगार मेला में युवाओं काफी संख्या में सभी काफी उत्साहित और खुश दिखे। सभी को हमारे शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आने वाले दिनों में भी हमारे शिक्षित बेरोजगार युवा साथियों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply