दुर्ग ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विधायक देवेंद्र

शेयर करें

सर्व सम्मति से सुमीत पवार को बनाया गया सचिव

भिलाई // शुक्रवार को सेक्टर 5 भिलाई नगर विधायक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। दुर्ग ओलंपिक एसोसिएशन ने बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी पूर्व पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिलकर सर्व सम्मति से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग ओलम्पिक एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुमीत पवार को सचिव बनाया गया है।

करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में दुर्ग ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी खेल को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों के हित में और क्या प्रयास कर सकते हैं। कैसे खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के साथ ही उन्हे आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सकती है। इन विभिन्न विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा की। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव को अध्यक्ष और सुमीत पवार को सचिव बनाने के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप भी के सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद ही है,जो आप सब ने मुझपर विश्वास जताया और इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं भी खेल से जूड़ा रहा है। खेल के प्रति हमारी निष्ठा और इंमानदारी रही है। हम सब मिलकर इस भिलाई दुर्ग शिक्षा हब को खेल हब बनाएंगे और अपने दुर्ग-भिलाई के खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के साथ ही अच्छी खेल शिक्षा व प्रशिक्षण देंगे।

ताकि वे देश दुनिया में हमारे भिलाई और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें। हमारे शहर के बच्चों में बहुत ही जबरदस्त खेल प्रतिभा है, बस जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने और सही रास्ता दिखाने की। इस अवसर पर फाउंडरमेंबर बास्केट बॉल गोपाल खंडेलवाल, फाउंडरमेंबर टेबल टेनिस एचके ओेबेराय, बसीर खान, अरून द्विवेदी, योगेश कुमार, के श्रीनिवास, राधाकृष्ण, दलजीत सिंह, राकेश पुरी, जावेद खान, सुरेंद्र, राजेश, सुरेंद्र कटोले, उमेश गिरी, चवनराम साहू, जगन्नाथ सिंह, रमन, पीलू पाटकर आदि शामिल रहे।

बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं

हमारे शहर के विभिन्न खेल से जूड़े सभी सम्मानित जनों मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी का हम पूरी इमानदारी और निष्ठापूर्णक निभाएंगे। खेल से मेरा बचपन से लगाव रहा है, इसलिए जब सभी सम्मानितों ने मुझे दुर्ग ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया तो बड़ी खुशी। मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर खेल शिक्षा को आगे बढ़ाने पूरा प्रयास करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply