जेवरा सिरसा में धूमधाम से मनाया गया हिन्दुनव वर्ष उत्सव

शेयर करें

दुर्ग // हिन्दु नव वर्ष का भव्य स्वागत जेवरा सिरसा के साजा राउत देवालय परिसर भव्य स्वाग हुआ। हिन्दुनव वर्ष उत्सव समिति के तत्वाधान मे लगातार यह तीसरा वर्ष हिन्दु नव वर्ष मनाया गया l ग्राम जेवरा सिरसा साहित 18 गाँव के युवा व मातृ शक्ति साजा राउत देवालय मे एक्क्ठा हुए हिन्दु नव वर्ष उत्सव समिति के द्वारा कलश यात्रा समूहो हनुमान चालीसा पाठ एवं महाप्रसादी वितरण किया गया l समिति के द्वारा लगभग 500 सौ कलश यात्रा के लिए निकाला गया जिसमे राम दरबार अनेक प्रकार की झाकिया बाजे गाजे के के साथ शोभा यात्रा निकला गया शोभा यात्रा के बाद संस्कृतक कार्यक्रम भी हुआ l

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत का सर्वमान्य संवत विक्रम संवत है जिसका प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा कहा जाता है। इस दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ होता है। शुक्ल प्रतिपदा का दिन चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस माना जाता है। जीवन का मुख्य आधार सोमरस चंद्रमा ही औषधियों, वनस्पतियों को प्रदान करता है इसीलिए इस दिन को वर्षारंभ माना जाता है। इस दिन पूरनपोली बनाई जाती है तथा कड़वा नीम का सेवन आरोग्य के लिए अच्छा माना जाता है l

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *