जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में निस्तारी तालाबों में पानी भरने के लिए व्यापक स्तर पर तालाबों की सफाई किया जा रहा है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय ने जानकारी दिया कि जल संसाधन विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा समन्वय बनाकर ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट एवं निस्तारी की व्यवस्था हेतु तालाबों में पानी भरा जाना है । जिसमें नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 01 में ढौर तालाब, वार्ड क्र. 04 में पुरैना तालाब, वार्ड क्र. 10 में शीतला तालाब, वार्ड क्र. 17 में भुतही तालाब, वार्ड क्र. 18 में नया तालाब, वार्ड क्र. 19 में दर्री तालाब, वार्ड क्र. 20 में कुरदहा तालाब एवं शीतला तालाब में नहर के माध्यम से पानी भरा जाता है ।
जिसका सफाई नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों द्वारा किया जा रहा है । साथ ही मिशन क्लीन सीटी के पचास से अधिक स्वच्छता मित्रों द्वारा भी तालाबो में सफाई कार्य हेतु कल से श्रम दान किया जायेगा । साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि तालाब भराव में कहीं भी पानी व्यर्थ न बहे इसके लिए छोटे केनालों पर भी निगरानी रखा जाये जिससे पानी सीधे तालाबों में पहुंचे ।






