उद्योग मंत्री लखमा ने 10.8 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

शेयर करें

रायपुर // उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर बसे संवेदनशील ग्राम बड़ेसट्टी में 10 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 8 करोड़ 26 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 82 लाख रूपए लागत से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
इस अवसर पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के आय का मुख्य स्त्रोत वनोपज हैैं। उनकी सरकार 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रही है। जिससे वनवासियो के जीवन में सुधार आ रहा है। बस्तर सहित सरगुजा संभाग के जिलों में इमली, महुआ, टोरा आदि वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि वनोपज का मूल्य संवर्धन कर आदिवासी समुदाय को अधिक लाभ प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती आइशा हुसैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply