राज्य आपदा मोचन निधि से समस्त जिलों को 181 करोड़ 21 लाख रूपए आबंटित

शेयर करें

रायपुर // राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समस्त जिलों को राजस्व परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल अनुदान सहायता उपलब्ध कराने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से वर्ष 2022-23 के लिए 181 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। कलेक्टरों को कहा गया है कि उपरोक्त आबंटन में से राशि का आहरण आवश्यकतानुसार ही किया जाए। व्यय की प्रत्याशा में एक मुश्त राशि आहरण किसी भी परिस्थिति में बिना शासन अनुमति के नहीं किया जाएं। साथ ही अनुदान सहायता का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही/आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कलेक्टर गरियाबंद को बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत 3 करोड़ 49 लाख रूपए का आंबटन प्रदाय किया गया है। यह आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राहत आयुक्त एवं राजस्व विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने किया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply