भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में किया ध्वजारोहण

शेयर करें

जगदलपुर // आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें ध्वजारोहण किया, ततपश्चात उपस्थित कोंग्रेसजनो द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया l इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मिस्ठान का वितरण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें कहा की एनएसयूआई संगठन भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि समय-समय पर छात्रों के अधिकारों की मांग की उनकी आवाज बुलंद करता आया है। 9 अप्रैल 1971 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की नींव भारत की पूर्व शक्त महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। उनका इस संगठन को बनाने का उद्देश्य देश को युवा नेतृत्व प्रदान करना था। उनकी इसी दूरदर्शी सोच के कारण आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से इस देश को बड़े-बड़े नेता मिले हैं।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन तिरंगे को अपना आदर्श मानता है तथा यह एकमात्र ऐसा संगठन है जिसकी विचारधारा इस देश को जोडने का काम करती है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अपनी विचारधारा को घरों-घरों तक पहुंचाएगी तथा देश में कट्टरपंथी सोच वाले सत्ताधारियों को उखाड़ फेंकेगी। इसलिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि युवाओं के बिना राहुल गांधी का मिशन पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा युवा ही देश का भविष्य होते हैं। आज का युवा ही कल का राजनेता है,यह संगठन छात्र सामाजिक हितों के लिए हमेशा तत्परता से काम करता रहेगा l

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई,एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खम्बारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप,सेवादल, शहर कॉंग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *